पंक्तिबद्ध दर्शन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध तरीके से मां के दर्शन करवाए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। श्रद्धालुओं के लिए तीन समय निशुल्क लंगर की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि छठी, सप्तमी और अष्टमी के अवसर पर मंदिर 24 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुला रहेगा।
मंदिर कार्यालय के पास निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर कार्यालय के समीप निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। यहां आयुर्वेदिक और स्थानीय चिकित्सकों की ओर से श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। शिविर में उपलब्ध करवाई जा रही दवाइयों का खर्च मंदिर प्रशासन वहन कर रहा है। इसके साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस भी तैनात की गई है, ताकि किसी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने पर उसे तुरंत चिकित्सा सहायता मिल सके।
बस स्टैंड के पास भी मेडिकल कैंप
इसके अतिरिक्त रूहानी सत्संग संस्था की ओर से ज्वालामुखी बस स्टैंड के समीप पार्किंग स्थल पर भी मेडिकल कैंप लगाया गया है। इस शिविर में श्रद्धालुओं को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं और छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं का उपचार किया जा रहा है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंच रहे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के मां ज्वाला के दर्शन कर सकें और उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलें
jwalaji-temple-navratri-70-lakh-chadhawa-1-5-lakh-devotees

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें