सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर भाजपा हिमाचल करेगी पद यात्राओं का आयोजन, समिति गठित :राजीव बिंदल
शिमला,5 अक्टूबर 2025: भारतीय जनता पार्टी, हिमाचल प्रदेश द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राज्यभर में जिला पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के सफल संचालन हेतु एक समिति का गठन किया गया है, जिसकी घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की।
डॉ. बिंदल द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इस समिति में निम्न पदाधिकारी शामिल हैं:
-
संयोजक: बिहारी लाल शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष)
-
सदस्य: तिलक राज शर्मा (प्रदेश सचिव)
-
सदस्य: अमित ठाकुर (प्रदेश सचिव)
-
सदस्य: डॉ. सन्नी शुक्ला (प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा)
इन सभी सदस्यों को जिला स्तर पर पद यात्राओं के आयोजन का उत्तरदायित्व सौंपा गया है। इस पहल का उद्देश्य सरदार पटेल के विचारों एवं उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाना है।
पत्र में डॉ. बिंदल ने राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल को यह जानकारी प्रेषित की है और कार्यक्रम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है।
Comments
Post a Comment