प्रभारी , प्रदेश अध्यक्ष , पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष की अहम बैठक हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय

 चंडीगढ़ स्थित हरियाणा कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में आज जिला अध्यक्षों की अहम बैठक जारी है। इस बैठक में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सह प्रभारी जितेंद्र भघेल और प्रफुल्ल गुड़धे शामिल हैं। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों, आगामी चुनावों की रणनीति और जिलों में पार्टी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हो रही है। पार्टी नेतृत्व जिलास्तर पर सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने पर जोर दे रहा है। बैठक को आगामी राजनीतिक दिशा तय करने के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है।


 

Comments