हिसार: जिले के मिंगनी खेड़ा गांव के पर्वतारोही नरेंद्र कुमार ने विश्व की आठवीं सबसे ऊंची और सबसे दुर्गम चोटी माउंट मनास्लु (8163 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई कर भारतीय तिरंगा फहराया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 दिनों में पूरा किया गया, जिसमें उन्हें कड़ी ठंड (-40 डिग्री) और खराब मौसम जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। नरेंद्र ने कहा कि देश के तिरंगे के साथ हर कठिनाई आसान हो जाती है।
इस सफलता के बाद उनका अगला लक्ष्य विश्व की 14 आठ हजार मीटर से ऊंची चोटियों पर फतह हासिल करना है। नरेंद्र पहले भी माउंट किलिमंजारो पर 5 दिनों में दो बार चढ़ाई कर विश्व रिकॉर्ड बना चुके हैं। वह फिट इंडिया अभियान के ब्रांड एंबेसडर भी हैं और युवाओं को नशे से दूर रहने व फिट रहने की सलाह देते हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह व कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है।
Comments
Post a Comment