पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे अरविंद केजरीवाल, कई बड़ी परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत


आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दो दिवसीय दौरे पर पंजाब आएंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर, बठिंडा और चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। केजरीवाल कल जालंधर में 5000 करोड़ रुपये की लागत से पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कार्यों की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित वन इंडिया 2025 राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव में भी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

अगले दिन वे बठिंडा में मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 3100 नए विश्व स्तरीय खेल मैदानों का शिलान्यास करेंगे, जिनकी लागत 1184 करोड़ रुपये होगी। इसके बाद, चंडीगढ़ में एंटरप्रेन्योरशिप माइंडसेट कोर्स की शुरुआत भी मुख्यमंत्री मान के साथ करेंगे। केजरीवाल का यह दौरा पंजाब में विकास परियोजनाओं को नई गति देने वाला माना जा रहा है।

Comments