17 अक्टूबर को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी

पंचकूला: मुख्यमंत्री ने शनिवार को 'म्हारी सड़क' एप लॉन्च करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे पर आएंगे और प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगातें देंगे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है और उनके आगमन से राज्य में विकास की गति और तेज होगी।


सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह “बीबीसी कंपनी” बन चुकी है — बदली, भर्ती और सीएलयू में ही इनका भ्रष्टाचार दिखाई देता है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने 42 संकल्प पूरे किए हैं और साल के अंत तक 90 पूरे कर लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 लाख बहनों को ₹500 में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है।

इसके अलावा पंचायत भूमि पर मकान बनाने वालों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया जारी है और बिना पर्ची-बिना खर्ची 25,000 नौकरियां दी जा चुकी हैं।


Comments