लुधियाना में कपल का हाई-वोल्टेज ड्रामा, पंचायत में भिड़े:पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ा, बोली- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी; तलाक लिया


लुधियाना में लव मैरिज के बाद घरेलू विवाद सुलझाने पहुंचे पति-पत्नी के बीच पंचायत में ही मामला बिगड़ गया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और पत्नी द्वारा पति को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए हैं।मामला मानवाधिकार संगठन (मालवा जोन) की प्रधान कमलजीत कौर के दफ्तर का है। मंगलवार को यहां एक कपल घरेलू विवाद सुलझाने और समझौता करने पहुंचा था। इस दौरान उनकी बहस हो गई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़के की मां ने पंचायत में आरोप लगाया कि लड़की किसी के साथ भाग रही थी। पत्नी बोली- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी यह सुनते ही पत्नी आगबबूला हो जाती है। वह गुस्से में अपने पति से कहती है- तूने मेरी इज्जत खराब कर दी, बता किसके साथ भागी थी। इतना कहते ही पत्नी पूजा भड़क उठती है। वह अपने पति को कॉलर से पकड़ लेती है और जोरदार दो थप्पड़ जड़ देती है।लड़की का नाम पूजा रानी है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ के गांव पिंडारी की रहने वाली है। लड़का मंजिंदर सिंह लुधियाना का ही रहने वाला है। वह चुप्पकी गांव में स्थित फैक्ट्री में काम करता है। दोनों पहले एक ही जगह काम करते थे। साथ काम करते-करते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी कर ली।

पूजा रानी की यह दूसरी शादी है।ससुराल पक्ष बोला- छिपकर पहले पति के पास जाती है लड़के के परिवार का आरोप है कि पूजा छिपकर अपने पहले पति के पास जाती है। इसके अलावा वह अपनी बेटी से भी मिलने जाती है, जिसे लेकर घर में कलेश रहता है। विवाद के दिन लड़के की मां ने यह तक कह दिया कि पूजा किसी और के साथ भागने की फिराक में थी। ससुराल वाले जानबूझकर परेशान कर रहे

दूसरी तरफ पूजा का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे जानबूझकर परेशान करते हैं। उसने विशेष रूप से अपनी जेठानी पर आरोप लगाया है कि वह उसे बिना बात के तंग करती है और घर में विवाद पैदा करती है। फिलहाल, इस थप्पड़ कांड के बाद दोनों के रिश्ते में दरार और गहरी हो गई है। दोनों ने पंचायती तौर पर तलाक ले लिया है।

टिप्पणियाँ