फरीदाबाद में सेक्टर-29 पुल के पास ड्यूटी के दौरान हवलदार वीरेंद्र को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें लग गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।
इस मामले में एसीपी सेंट्रल राजीव ने बताया कि हवलदार वीरेंद्र की ड्यूटी एस्कॉर्ट गार्ड में लगी हुई थी। वह सेक्टर-29 पुल के पास मौजूद थे। इसी दौरान उनकी सर्विस कार्बाइन से गोली चल गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने वीरेंद्र का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र किसी काम से सेक्टर-29 आए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सर्विस कार्बाइन से गोली किन परिस्थितियों में चली। घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गोली अचानक चली या इसके पीछे कोई अन्य वजह थी। मामले की जांच के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें