नई दिल्ली। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के गांव ठठल की बेटी एवं आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री से वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन (WHO) दिल्ली की टीम ने नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संगठन की ओर से उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर हिमाचली संस्कृति के अनुरूप टोपी और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की स्मृति में एक पौधा भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
शालिनी अग्निहोत्री हाल ही में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में निदेशक (Director) के पद पर नियुक्त हुई हैं और कर्तव्य भवन, नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
भेंट के दौरान वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली के पदाधिकारियों को शालिनी अग्निहोत्री के साथ आत्मीय एवं महत्वपूर्ण बैठक करने का अवसर मिला। बैठक में हिमाचली समाज से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ-साथ दिल्ली में रह रहे हिमाचल प्रदेश के लोगों की आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तारपूर्वक सकारात्मक चर्चा हुई।
प्रतिनिधिमंडल ने हिमाचली समाज से संबंधित विभिन्न सुझाव एवं जनहित के विषय उनके समक्ष रखे। इस पर शालिनी अग्निहोत्री ने इन विषयों को प्राथमिकता, सकारात्मक दृष्टिकोण और पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनोज डोगरा, उपाध्यक्ष नरेश ठाकुर, उपाध्यक्ष अजीत चौहान, महासचिव अमित कुमार शर्मा तथा कार्यालय सचिव ललित डोगरा सहित संगठन के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वर्ल्ड हिमाचली ऑर्गेनाइजेशन दिल्ली की टीम ने शालिनी अग्निहोत्री को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए हिमाचली समाज और जनहित से जुड़े विषयों पर भविष्य में भी सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें