अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, बोंडियालगाम क्रॉसिंग पर नाका चेकिंग के दौरान 21 शराब की बोतलें जब्त की गईं।
अनंतनाग पुलिस ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि मामले में FIR No. 320/2026, धारा 48(a) Excise Act के तहत थाना अनंतनाग में मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
हालांकि, कार्रवाई के दौरान सामने आई तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई। तस्वीर में दोनों गिरफ्तार व्यक्ति पुलिस कार्रवाई के बीच मुस्कुराते हुए हाथों में FIR की जानकारी वाली तख्तियां पकड़े नजर आ रहे हैं। उनकी मुस्कान और अंदाज ने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
पुलिस ने इस कार्रवाई की जानकारी साझा करते हुए संबंधित अधिकारियों को भी टैग किया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें