हमीरपुर: मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत जिला हमीरपुर के 41 बेसहारा युवाओं को मकान निर्माण के लिए 3-3 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। इसके अलावा 9 बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए करीब 7.44 लाख रुपये, 25 युवाओं को शादी के लिए 2-2 लाख रुपये तथा एक युवा को स्वरोजगार के लिए 1.40 लाख रुपये की मदद दी गई है। जिले में कुल 211 बच्चों एवं युवाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है।महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जिला स्तरीय निगरानी एवं समीक्षा समिति की बैठक एडीसी अभिषेक गर्ग की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बेसहारा बच्चा, युवा, एकल नारी या बेसहारा बुजुर्ग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।
वही एडीसी अभिषेक गर्ग ने बताया गया कि इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत बेसहारा महिलाओं के 1962 बच्चों एवं युवाओं को 92.30 लाख रुपये की सहायता दी गई है। वहीं, जिले के 1351 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से 14,542 बच्चों और 4081 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को विशेष पोषाहार उपलब्ध करवाया जा रहा है।जिले में 20,980 बच्चों की जांच के दौरान 80 बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित पाए गए। एडीसी ने इन बच्चों की विस्तृत रिपोर्ट तलब करते हुए उनके बेहतर पोषण के लिए अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भोरंज ब्लॉक में पायलट आधार पर शुरू किए गए रागी पाउडर वितरण के अच्छे परिणाम सामने आए हैं।बैठक में आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली, पेयजल और अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा बाल आश्रम सुजानपुर, वन स्टॉप सेंटर, महिला सशक्तिकरण हब और महिला हेल्पलाइन 181 की सेवाओं की जानकारी ली गई। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत लाभार्थियों को 89 लाख रुपये तथा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता गतिविधियों पर 2.77 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें