नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों
, खासकर युवाओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। कलाकारों ने लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने की अपील की।
स्थानीय लोगों ने लिया हिस्सा
कार्यक्रम में SDPO/NE राम गोपाल और SHO थाना मौली जागरां मोहित सिंह सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। लोगों ने नुक्कड़ नाटक को सराहा और नशे के खिलाफ दिए गए संदेश का समर्थन किया।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान में कम्युनिटी पार्टिसिपेशन और प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर विशेष जोर दिया जा रहा है। पुलिस का लक्ष्य संवेदनशील और कमजोर इलाकों में लगातार जागरूकता गतिविधियां चलाकर नशे के खिलाफ सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करना है।
पुलिस ने नशामुक्त चंडीगढ़ बनाने के लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम और कार्रवाई आगे भी जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें