ट्राइडेंट ग्रुप मनाएगा वैल्यूज़ डे और दिवाली मेला, कर्मचारियों व समुदाय संग उत्सव


पंजाब , चंडीगढ़ 30 सितम्बर 2025 :  ट्राइडेंट ग्रुप 2 अक्टूबर को अपना ‘वैल्यूज़ डे’ मनायेगा और इसके बाद कंपनी की संघेरा और बुधनी स्थित प्रमुख इकाइयों में एक सप्ताह तक दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना और स्थानीय लोगों को उत्सव की भावना से जोड़ना है।



ट्राइडेंट ग्रुप में ‘वैल्यूज़ डे’ श्री राजिंदर गुप्ता के पिता स्वर्गीय श्री नोहर चंद गुप्ता जी की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिनकी विरासत ट्राइडेंट की वैल्यूज़ पर आधारित यात्रा का मार्गदर्शन करती रही है।
गांधी जयंती के अवसर पर मनाया जाने वाला ‘वैल्यूज़ डे’, ट्राइडेंट के सबसे महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है, जो ईमानदारी, टीमवर्क, ग्राहक संतुष्टि और सतत विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर विशेष तौर पर ‘रिवार्ड एंड रिकग्निशन कार्यक्रम’ भी आयोजित होगा, जिसमें कंपनी के उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। 
4 से 10 अक्टूबर तक, संघेरा और बुधनी इकाइयों में दिवाली मेला आयोजित होगा। इसमें विशेष उत्पादों की बिक्री, बहुरंगी व्यंजनों के फूड स्टॉल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल होंगी। यह मेला कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के समुदायों के लिए भी खुला रहेगा, जो समावेशिता और साँझा उत्सव की भावना को प्रोत्साहित करता है।
उत्सव के दौरान दशहरा समारोह भी मनाया जाएगा, जो अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है और इस सांस्कृतिक सप्ताह की गरिमा को और बढ़ाता है। 
इन आयोजनों के माध्यम से ट्राइडेंट ग्रुप अपनी वैल्यूज़ पर आधारित संस्कृति और सामुदायिक जुड़ाव को और सशक्त करते हुए त्योहारों के मौसम की उल्लासपूर्ण शुरुआत करेगा।

Comments