चौ. देवीलाल परिवार में फिर से एकजुटता की चर्चा तेज, भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने जताई इच्छा

 भिवानी :  राजनीतिक परिवारों में जब भी बड़े नेताओं के बीच पारिवारिक मतभेद हुए हैं, तो उनकी राजनीतिक विरासत में भी टूट गई है। ऐसा ही हाल चौधरी देवीलाल परिवार का भी रहा है। इनेलो से अलग होकर जननायक जनता पार्टी बनी, लेकिन अब फिर से इन दोनों दलों को मिलाने की चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। इसी बीच, भिवानी के चौ. देवीलाल सदन में पहुंचे जननायक जनता पार्टी नेता अजय सिंह चौटाला ने परिवार को एकजुट करने की पहल का समर्थन किया और कहा कि बड़े मुखिया चौ. रणजीत सिंह चौटाला इस मामले की अगुवाई करें।

भिवानी में भाजपा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा चौ. देवीलाल के साथ शुरू हुई थी और उनकी दिली इच्छा है कि चौटाला परिवार फिर से एक हो जाए। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन विपक्षी नेताओं के निजी जीवन का सम्मान होना चाहिए।







Comments