एसबीआई ग्रीन मैराथन 2025: एक Green Chandigarh के लिए दौड़



चंडीगढ़, 4 अक्टूबर 2025 – चंडीगढ़ एक बार फिर तैयार है हरियाली की ओर एक नई दौड़ लगाने के लिए। 5 अक्टूबर 2025 को "एसबीआई ग्रीन मैराथन" का आयोजन चंडीगढ़ क्लब से किया जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित इस मैराथन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना है।

यह कार्यक्रम रेडियो मिर्ची के सहयोग से आयोजित हो रहा है और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ऑर्गेनिक टी-शर्ट, हेल्दी रिफ्रेशमेंट्स, फिनिशर मेडल्स और ई-सर्टिफिकेट्स प्रदान किए जाएंगे (सिर्फ टाइम्ड रनर्स के लिए)।

दौड़ की श्रेणियाँ व समय:

  1. 21 किलोमीटर (टाइम्ड रन):

    • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 4:30 बजे


    • वॉर्म अप टाइम: सुबह 5:00 बजे

    • लाइन अप टाइम: सुबह 5:15 बजे

    • फ्लैग ऑफ टाइम: सुबह 5:30 बजे

  2. 10 किलोमीटर (टाइम्ड रन):

    • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 5:00 बजे

    • वॉर्म अप टाइम: सुबह 5:30 बजे

    • लाइन अप टाइम: सुबह 5:45 बजे

    • फ्लैग ऑफ टाइम: सुबह 6:00 बजे

  3. 5 किलोमीटर (नॉन-टाइम्ड रन):

    • रिपोर्टिंग टाइम: सुबह 6:00 बजे

    • वॉर्म अप टाइम: सुबह 6:30 बजे

    • लाइन अप टाइम: सुबह 6:45 बजे

    • फ्लैग ऑफ टाइम: सुबह 7:00 बजे

स्थान:

चंडीगढ़ क्लब

इस पहल का उद्देश्य केवल दौड़ नहीं, बल्कि “बियॉन्ड फिनिश लाइन्स” (फिनिश लाइन से परे) एक हरित और स्वस्थ भविष्य के लिए संकल्प लेना है।

Comments