अमृतसर: पंजाब की धरती पर 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली नौवीं हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न देशों की हॉकी टीमों का पंजाब पहुंचना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मलेशियाई हॉकी टीम के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
टीम के आगमन पर स्वागत करने पहुंचे लोगों ने खिलाड़ियों का अभिनंदन किया। पंजाब में होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है।
27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होगा टूर्नामेंट
नौवीं हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में एशिया की प्रमुख हॉकी टीमें हिस्सा लेंगी। इस प्रतियोगिता के आयोजन से पंजाब को अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी पहचान मजबूत करने का अवसर मिलेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें