यूपी के कानपुर में थाईलैंड की युवती से शादी, 60 लाख रुपये की ठगी और धर्मांतरण का दबाव, आरोपी इरफान गिरफ्तार!

कानपुर के लाटूश रोड निवासी इरफान पर थाईलैंड की एक महिला (रेस्टोरेंट संचालक उपसार्न) ने धोखाधड़ी, मारपीट और मतांतरण का दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगाया है!


पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है! इंस्टाग्राम पर दोस्ती से शादी तक का सफर करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उपसार्न और इरफान के बीच बातचीत शुरू हुई थी! खुद को चमड़ा (टेनरी) कारोबारी बताने वाला इरफान जब व्यापार के सिलसिले में थाईलैंड जाता था, तो उपसार्न के घर ही ठहरता था! दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दो साल पहले उन्होंने थाईलैंड के रीति-रिवाजों के अनुसार शादी कर ली! व्यापार के नाम पर 60 लाख हड़पे शादी के बाद इरफान ने व्यापार बढ़ाने और अन्य जरूरतों का हवाला देकर पीड़िता से किस्तों में लगभग 60 लाख रुपये ले लिए! छह महीने पहले वह भारत लौट आया और पीड़िता से सभी संपर्क काट दिए, संपर्क न होने पर उपसार्न चार दिन पहले कानपुर पहुंची! सच्चाई आई सामने, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव अधिवक्ता की मदद से व्हाट्सएप लोकेशन के जरिए जब पीड़िता इरफान के घर पहुंची, तो उसे पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं! जब पीड़िता ने अपने 60 लाख रुपये वापस मांगे, तो उसके साथ मारपीट की गई, इरफान और उसके परिजनों ने शर्त रखी कि यदि उसे साथ रहना है तो उसे इस्लाम धर्म कबूल करना होगा और बुर्के में रहना पड़ेगा! "पुलिस कार्रवाई" पीड़िता ने एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह से मिलकर अपने विवाह के दस्तावेज, पासपोर्ट और तस्वीरें सौंपी! इसके बाद अनवरगंज थाने में इरफान के खिलाफ धोखाधड़ी, मारपीट और धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया! डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है! पीड़िता का कहना है कि वह बस अपनी गाढ़ी कमाई के पैसे वापस चाहती है !!

टिप्पणियाँ