चंडीगढ़, 7 अक्टूबर। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने 8 अक्टूबर 2026 को शहर में विशेष यातायात व्यवस्था को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत सुबह 6:30 बजे से 9:30 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लेजर वैली, सेक्टर-10 से मटका चौक की ओर जाने वाले मार्ग, मटका चौक से सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट की ओर जाने वाला रास्ता, शिवालिक व्यू होटल के सामने से होते हुए तिरंगा पार्क, सेक्टर-17 की ओर जाने वाले मार्ग प्रभावित रहेंगे।
इन मार्गों पर रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था
लेजर वैली, सेक्टर-10 से मटका चौक की ओर
मटका चौक से सेक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट की ओर
शिवालिक व्यू होटल के सामने से गुजरने वाला मार्ग
तिरंगा पार्क, सेक्टर-17 की ओर जाने वाला मार्ग
ट्रैफिक पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान प्रभावित मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंधों और डायवर्जन के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें