लुधियाना: अमन नगर इलाके में मंगलवार को बच्चों से भरी एक स्कूली बस बेकाबू होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसा BCM स्कूल की बस के साथ हुआ। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 20 बच्चे सवार थे। CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि सड़क पर रेत का ढेर लगा हुआ था। इसी दौरान तेज रफ्तार बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे खंभे से टकरा गई।
हादसे में कई बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए ले जाया गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि हादसे में किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें