पंजाब कांग्रेस इकाई के प्रधान परगट सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की हिरासत पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि 300 से अधिक विपक्षी सांसदों के साथ राहुल गांधी निष्पक्ष, पारदर्शी और जवाबदेह चुनावी प्रक्रिया की मांग उठा रहे थे।
परगट सिंह ने कहा कि हिरासत, धमकी या पुलिस कार्रवाई से हर वोट, हर आवाज और हर नागरिक के अधिकार की मांग को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।
उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में #VoteChori और #ResignGyaneshKumar जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें