चंडीगढ़: पंजाब में CBI की छापेमारी को लेकर शिरोमणि अकाली दल
के नेता सुखबीर सिंह बादल ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि CBI की कार्रवाई ने सत्ता के गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
सुखबीर बादल के मुताबिक, CBI ने 8 से 10 ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें सेक्टर-2 स्थित मुख्यमंत्री भगवंत मान का कैंप ऑफिस भी शामिल है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से पंजाब में खोखले वादों और कथित घोटालों व भ्रष्टाचार के आरोपों का दौर रहा है। बादल ने कहा कि अब सत्ता के गलियारों पर भी CBI की नजर है और जिन लोगों की जिम्मेदारी बनती है, उन्हें इसके परिणामों का सामना करना होगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें