परगट सिंह का देखिए किस किस ने करवाया मुंह मीठा , बोले - पंजाब के लोगों की सेवा और सुरक्षा मेरी प्राथमिकता


चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस इकाई के प्रधान परगट सिंह को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।  सूत्रों के मुताबिक 8 अक्टूबर को वह दिल्ली से पंजाब आएंगे और श्री हरिमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे ; इससे पहले कांग्रेस नेता परगट सिंह ने पंजाब के लोगों को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब के नागरिकों की सेवा, सुरक्षा और उनके हितों की रक्षा उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है।



परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के लोगों द्वारा दिए गए प्यार और समर्थन के लिए वह हमेशा आभारी हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब की सेवा और जनता की जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा के साथ निभाते रहेंगे।

टिप्पणियाँ