भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने जताई उम्मीद खिलाड़ियों को इनाम की घोषणा जल्द पूरा करेगे मुख्यमंत्री
हमीरपुर: हमीरपुर के हमीर होटल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने प्रेस वार्ता की है । इस दौरान राजीव बिंदल ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सरकार के समय में प्रदेश पर 60000 करोड रुपए का अतिरिक्त कर्ज चढ़ गया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कर्ज का पैसा प्रदेश के विकास के लिए नहीं ले रहे बल्कि मित्रों को सहूलिया देने के लिए ले रहे हैं । उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री आए दिन होल्डिंग लगाने पर करोड़ों रुपए खर्च रहे हैं और धरातल पर विकास शून्य है लेकिन केवल होल्डिंग का विकास ही दिखाई दे रहा है । उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में अब मुख्यमंत्री एक बार फिर से झूठे वायदे फेंकने का काम कर रहे हैं और अभी तक पुराने वायदे पूरे नहीं हो पाए हैं । उन्होंने कहा कि पंचायती राज चुनाव में जनता कांग्रेस पार्टी को आइना दिखा चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में भी सरकार को उखाड़ फेंकेगी ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें