फ़रीदाबाद में ट्यूशन से अपने दोस्त के साथ घूमने निकली लड़की के साथ गैंगरेप , दोस्त के साथ भी दुष्कर्म
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपने एक दोस्त के साथ घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान चारों आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और एक खंडहरनुमा इमारत में ले गए, जहां नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया । आरोप है कि घटना का वीडियो भी बनाया गया और इस वीडियो को डिलीट करने के नाम पर लड़की से अपने अकाउंट में ₹10000 भी ट्रांसफर कराए गए । शिकायत के मुताबिक आरोपी यही नहीं रुके बल्कि इसके बाद लड़की के साथ आए युवक के साथ भी अप्राकृतिक यौनाचार किया गया । शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान कुणाल, यश और दीपक के रूप में हुई है, जबकि मामले में शामिल चौथा आरोपी प्रिंस अभी फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। अब पुलिस ये जानने में जुटी है कि कहीं आरोपियों ने इससे पहले किसी और लड़की को तो अपना शिकार नहीं बनाया । पुलिस ने लोगों से अपील की है यदि कोई और भी व्यक्ति इस तरीके की घटना का शिकार हुआ हो तो वह इस संदर्भ में शिकायत दर्ज करा सकता है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें