गोवा। मिट्स के फाउंडर एमके भाटिया को गोवा में आयोजित इलीट लीडरशिप अवॉर्ड्स& समिट 2026 में सम्मानित किया गया। नोवोटेल गोवा रिजॉर्ट एंड स्पा में आयोजित समारोह में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने एमके भाटिया को अवॉर्ड प्रदान किया।
अवॉर्ड लेने के दौरान दोनों के बीच हुई अनौपचारिक बातचीत ने भी खासा ध्यान खींचा। महिमा चौधरी ने एमके भाटिया के ब्लैक सनग्लासेज की तारीफ करते हुए उनसे इनके पीछे की कहानी और उनके फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों के बारे में बातचीत की।
बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी और फिल्म ‘धड़कन’ से जुड़े एमके भाटिया के कनेक्शन का भी जिक्र हुआ। महिमा चौधरी ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अपने अनुभवों और ‘धड़कन’ के दौर से संबंधित प्रबंधन संबंधी भूमिका को लेकर भी चर्चा की।
अवॉर्ड समारोह में हुई यह छोटी-सी बातचीत औपचारिक सम्मान समारोह के बीच एक दिलचस्प फिल्मी कनेक्शन बन गई। एमके भाटिया और महिमा चौधरी की तस्वीर भी समारोह में आकर्षण का केंद्र रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें