परगट सिंह के पंजाब कांग्रेस प्रधान बनने पर जालंधर कैंट में खुशी की लहर, समर्थकों ने बांटे लड्डू

जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को कांग्रेस की ओर से पंजाब कांग्रेस का प्रधान बनाए जाने के बाद उनके हलके में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। परगट सिंह के पंजाब प्रधान बनने की घोषणा के बाद उनके समर्थक और चाहने वाले उनके घर के बाहर पहुंचकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं।

परगट सिंह इस समय दिल्ली में मौजूद हैं, जबकि उनका परिवार चंडीगढ़ में है। ऐसे में उनके समर्थकों ने खुद ही जश्न मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया और लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। समर्थकों का कहना है कि परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस की जिम्मेदारी मिलने से जालंधर कैंट समेत पूरे पंजाब के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह है। परगट सिंह के घर के बाहर समर्थकों की ओर से बधाइयों का दौर जारी रहा और लोगों ने लड्डू बांटकर उनकी नियुक्ति पर खुशी मनाई।

टिप्पणियाँ