चंडीगढ़: MITS के चेयरमैन एम.के. भाटिया को Achievers Awards 2025 समारोह में विशेष सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एम.के. भाटिया के कार्यों और शिक्षा व समाज सेवा व उद्योग क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर एम.के. भाटिया ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भगवद गीता भेंट की। यह क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा और इसे भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों के प्रतीक के रूप में देखा गया।
सम्मान समारोह के दौरान MITS Shine Pro की टीम भी मंच पर एम.के. भाटिया के साथ मौजूद रही। टीम की उपस्थिति ने संगठन की एकजुटता और सामूहिक उपलब्धियों को दर्शाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और सभी ने एम.के. भाटिया को इस सम्मान के लिए बधाई दी।
Comments
Post a Comment