हरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मचारियों की नियुक्ति नीति में किया बड़ा बदलाव

 

1984 दंगा प्रभावित परिवारों को मिलेगा रोजगार

 

चंडीगढ़10 दिसंबरहरियाणा सरकार ने अनुबंध कर्मियों की नियुक्ति नीति2022 में महत्वपूर्ण संशोधन किया है। इस संशोधन के तहत 1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए हरियाणा के नागरिकों के परिजनों को अनुकंपा आधार पर अनुबंध रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है।


 

संशोधित प्रावधानों के अनुसारसंबंधित सरकारी नियमों में परिवार” की मौजूदा परिभाषा के बावजूद1984 के सिख विरोधी दंगों में मारे गए व्यक्ति के परिवार का सर्वसम्मति से चिन्हित एक वर्तमान सदस्य हरियाणा कौशल रोजगार निगम  (एचकेआरएन) के माध्यम से अनुबंध नियुक्ति के लिए पात्र होगा। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि घटना हरियाणा में हुई या राज्य से बाहर। ऐसी नियुक्ति एचकेआरएन द्वारा निर्धारित लेवल-1लेवल-2 अथवा लेवल-3 के तहत उपयुक्त पद परनिर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता मानदंडों के अनुसार की जाएगी।

 

अधिसूचना में यह भी प्रावधान किया गया है कि भविष्य में यदि उस विभाग मेंजहां संबंधित अनुबंध कर्मचारी तैनात हैसभी पद भर जाते हैंतो ऐसे कर्मचारी को समान पदों की मांग (इंडेंट) प्राप्त होने पर किसी अन्य विभाग में समायोजित किया जाएगा। यह समायोजन एचकेआरएन द्वारा संबंधित विभागों के परामर्श से किया जाएगा। यदि किसी भी विभाग से ऐसी मांग उपलब्ध नहीं होती हैतो एचकेआरएन अपने प्रतिष्ठानों में उपयुक्त पद पर कर्मचारी को समायोजित करेगा।

 

यह संशोधन 30 जून202226 अक्टूबर2023 तथा 13 मई2025 की पूर्ववर्ती अधिसूचनाओं में आंशिक संशोधन के रूप में जारी किया गया है तथा इसका उद्देश्य नीति के अनुकंपा और मानवीय ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करना है।

 

सभी प्रशासनिक सचिवोंविभागाध्यक्षोंबोर्डोंनिगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के प्रबंध निदेशकोंमुख्य प्रशासकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियोंमंडल आयुक्तोंउपायुक्तोंउप-मंडल अधिकारियों (नागरिक)विश्वविद्यालयों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने और संशोधित नीति का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments