राजघाट पर ‘वोट चोरी’ के खिलाफ INDIA गठबंधन का धरना, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी हुए शामिल

 


नई दिल्ली। नई दिल्ली स्थित राजघाट में वोट चोरी के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए INDIA गठबंधन द्वारा आयोजित धरने में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू शामिल हुए।

इस दौरान उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

धरने के माध्यम से INDIA गठबंधन के नेताओं ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संदेश दिया तथा वोट चोरी के मुद्दे को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।


टिप्पणियाँ