स्टेपको सिरमौर फेस्टिवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड कलाकार कमाल खान का चला जादू

ऐतिहासिक नगर को सुंदर बनाने में दें सभी योगदान, विधायक अजय सोलंकी ने की अपील


सिरमोर जिला मुख्यालय नाहन में चल रहा स्टेपको सिरमौर फेस्टिवल  की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड कलाकार कमाल खान ने अपने गायन से सभी को मंत्र मुग्ध किया। इससे पूर्व नाहन से विधायक अजय सोलंकी ने अन्तिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विधायक अजय सोलंकी ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे लोगो को पुरस्कृत भी किया और खास कर बच्चों की प्रतिभा को सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह मंच जिला की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ साथ उनकी छिपी प्रतिभा को तराशने का काम भी कर रहा है जोकि अच्छी पहल है।

सोलंकी ने कहा कि नाहन एक ऐतिहासिक नगर है जोकि अ

पनी स्वच्छता और सुंदरता के लिए जाना जाता है।इस नगर को और अधिक स्वच्छ और सुंदर बनाने में सभी लोग अपना योगदान दे और खास कर स्वच्छता को लेकर आगे आए। नगर परिषद की गाड़ियों में ही कूड़ा करकट डालें और नगर को स्वच्छ बनाने में आगे आएं।

उल्लेखनीय है कि नाहन के चौगान में सात दिवसीय सिरमोर फेस्टिवल कल संपन्न हो गया। हर बर्ष स्टेपको संस्था इस फेस्टिवल का आयोजन करती है। जिसमें अंतिम तीन दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।




स्टेपको सिरमौर फेस्टिवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या, बॉलीवुड कलाकार कमाल खान का चला जादू।

ऐतिहासिक नगर को सुंदर बनाने में दें सभी योगदान, विधायक अजय सोलंकी ने की अपील।

 - सिरमोर जिला मुख्यालय नाहन में चल रहा स्टेपको सिरमौर फेस्टिवल  की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड कलाकार कमाल खान ने अपने गायन से सभी को मंत्र मुग्ध किया। इससे पूर्व नाहन स

टिप्पणियाँ