जालंधर कैंट के मोहल्ला नंबर-8 स्थित प्रकृति अस्पताल में डिलीवरी के लिए पहुंची महिला और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रिंपी के रूप में हुई है। मृतका की मौत के परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया और अस्पताल पर इलाज दौरान लापरवाही बरतने के आरोप लगाएं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा लेकिन महिला की मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
महिला की मौत के बाद उनकी सास व परिजनों ने कहां कि पिछले नौ महीनों से अस्पताल में रिंपी का ईलाज चल रहा था। वह बीती रात उसे डिलीवरी के लिए प्रकृति अस्पताल में लेकर आए थे, जहां डाक्टर उसे डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में ले गए। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल में उसे गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया।
हंगामे की सूचना मिलने पर थाना कैंट की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मोहल्ला नंबर-8 स्थित प्रकृति अस्पताल में परिवार महिला को डिलीवरी के लिए लेकर आया था। डिलीवरी के दौरान महिला की मौत हो गई। एडीसीपी ने बताया कि फिलहाल महिला की मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। परिजनों की शिकायत के आधार पर अस्पताल के दो डॉक्टरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहां डॉक्टरों के बोर्ड से महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें