‘Akali Dal Waris Punjab De’ ने हरियाणा प्रदेश कमेटी का किया गठन

हरियाणा: ‘अकाली दल वारिस पंजाब दे’ ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और हरियाणा में पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कमेटी का गठन किया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, सुखविंदर सिंह मंडेबर को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गुरबीर सिंह तलाकौर को महासचिव, भूपिंदर सिंह लाड़ी को जनरल सेक्रेटरी, सुखविंदर सिंह बिट्टा को प्रवक्ता और जगदीप सिंह अंबाला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

हरियाणा प्रदेश कमेटी में नियुक्तियां

  • सुखविंदर सिंह मंडेबर — प्रदेश अध्यक्ष

  • गुरबीर सिंह तलाकौर — महासचिव

  • भूपिंदर सिंह लाड़ी — जनरल सेक्रेटरी

  • सुखविंदर सिंह बिट्टा — प्रवक्ता

  • जगदीप सिंह अंबाला — कोषाध्यक्ष

पार्टी ने कहा कि प्रदेश कमेटी का गठन संगठन को मजबूत करने और हरियाणा में पार्टी की गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है। पार्टी की ओर से यह घोषणा सक्षम नेतृत्व की मंजूरी के बाद जारी की गई है।


टिप्पणियाँ