शिमला: जिला परिषद की पहली बैठक वीरवार आयोजित की गई। जिसमें जिला परिषद सदस्यों द्वारा अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाया गया । खास कर सड़क, पेयजल स्वास्थ्य बागवानी से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में खास कर चौपाल से गोरली मड़ाव वार्ड से जिला परिषद सदस्य अतुल शर्मा ने सैंज से देहा-फेडजपुल को राष्ट्रीय राजमार्ग अंतरिम रूप में घोषित करने की मांग उठाई। इसको लेकर जिला परिषद की बैठक में सर्वसहमति से प्रस्ताव पारित किया गया है। आने वाले समय में यह मुद्दा केंद्र सरकार के समक्ष भी उठाया जाएगा, क्योंकि इस सड़क को प्रस्तावित नेशनल हाईवे में 2017 में रखा गया था, उसके बाद इसकी डीपीआर का एलाइनमेंट का कार्य कुछ शुरू हुआ था, फिजिबिलिटी वर्क भी कार्य हुआ, लेकिन एनएच नहीं बन पाया। लेकिन अब दोबारा से जिला परिषद की बैठक में उठाया है ओर मुख्यमंत्री और लोकनिर्माण के माध्यम से केंद्र सरकार को प्रस्ताव को भेजा जाएगा ।
इसके अलावा चौपाल की आईपीएच विभाग में दर्जनों उठाऊ जल परियोजनाएं हैं, उनके कार्य को लेकर सवाल पूछे गए लेकिन उसका जवाब नहीं मिला। सरहा पुलवाल सड़क है, उसमें कोई भी क्रैश बैरियर नहीं लगे हैं, पैराफिट नहीं लगे हैं, पक्की नाली नहीं बनी है, जबकि जो इसकी डीपीआर थी उसमें इसका प्रावधान था। और जो हमारी धबास्त से सरहा सड़क है, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा बजट दिया गया है पीएमजेएसवाई के अंतर्गत, उसमें भी क्रैश बैरियर, पैराफिट्स और ड्रेन को लेकर मैंने प्रश्न पूछा है।
इसके अलावा चौपाल क्षेत्र के अंदर कई बस रूट बंद हुए हैं, उसके लिए भी पूछा। चौपाल में कई कोंग्रेसी नेता है और जनता को लगातार गुमराह करते रहते हैं रोज कि 'आज इस भाई को बसें लगाने के लिए शुभकामनाएं', है।लेकिन बसें नही लगी है। 2022 में चौपाल क्षेत्र में 71 बस रूट थे और 53 बसें थीं, और आज 43 बस रूट हैं और सिर्फ 39 बसें चौपाल क्षेत्र में हैं। इतने रूट हमारे बंद हो गए हैं।इसके अलावा शिक्षा विभाग से भी सवाल पूछे गए।
वही खुश विक्रम सेन ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों को लेकर सवाल पूछे ओर कहा कि सड़क की हालत ऐसी हो गई है कि वह मसाज चेयर बन चुकी है। अगर गाड़ी में बैठकर जाएंगे आप तो गड्ढे इतने ज्यादा हैं पक्के, कि वो तो मसाज होती जाती है। लेकिन वो बेचारा जो बस से चल रहा है, या निजी वाहन से चल रहा है, उसको तो दुख लगता है, गाड़ी का भी नुकसान है, जो बेचारा बस से जा रहा है उसकी पीठ में दर्द हो रहा है। और मूलभूत सुविधा जैसे पिकअप लोड होती है, ट्रक लोड होकर जाती है, सब्जियां, उसमें भी नुकसान होता है। तो यह सिर्फ रोड की ऐसी व्यवस्था नहीं कि अच्छा रोड हो, इसकी वजह से इकॉनमी डिपेंड करती है। तो मैंने यह रखा, उनसे जवाब मांगे लेकिन जवाब नही मिल पाया।
वही कोटगढ़ से जिला परिषद सदस्य संदीप ने भी क्षेत्र के कई मुद्दे उठाए खास कर कोटगढ़ अस्पताल को लेकर जो क्वेश्चन है वो यहां पर उठाया है और इसके अलावा एसजेवीएन को लेकर लुहरी प्रोजेक्ट को लेकर मामले उठाये गए।hrtc बसों ओर क़ुरपन खड़ को लेकर सवाल पूछे गए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें