नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत प्रदेश के कई प्रमुख भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आवास पर मुलाकात की।
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा भाजपा के प्रभारी स्मृति ईरानी, सह-प्रभारी बिप्लब कुमार देब, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्णव गुप्ता समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
मुलाकात में हरियाणा सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य और हरियाणा भाजपा के विधायक भी उपस्थित रहे। इस दौरान सभी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और सामूहिक तस्वीर भी खिंचवाई।
मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद यह राजनीतिक गतिविधि चर्चा का विषय बन गई है। तस्वीर में हरियाणा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, मंत्री और विधायक एक साथ नजर आ रहे हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें