सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में शनिवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। गोविंदघाट बैरियर के पास यमुना पुल पर एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे डंपर (ट्रक) से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।, शनिवार देर रात यमुना पुल पर इस हादसे ने 3 लोगों की जिंदगियां छीन ली। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल था। हादसा इतना खौफनाक था कि टक्कर लगते ही कार के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कार में सवार तीनों लोग अंदर ही बुरी तरह फंस गए। टक्कर के कारण कार सवार तीनों व्यक्तियों को इतनी गंभीर चोटें आईं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। पांवटा साहिब पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से कार सवार तीनों लोगों को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान तीनों लोगों को मृत घोषित कर दिया ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें