सनावर के 179वें संस्थापक दिवस पर अपने स्कूल लौटे राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों
कसौली/सोलन। अक्टूबर , राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों, जिन्हें श्रद्धालु बाबाजी के नाम से जानते हैं, द लॉरेंस स्कूल सनावर के 179वें संस्थापक दिवस समारोह के अवसर पर अपने पूर्व विद्यालय पहुंचे। वे स्कूल के 1971 बैच के पूर्व छात्र हैं। स्कूल परिसर में पहुंचने पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया और उन्हें पौधा भेंट किया गया। अपने स्कूल लौटकर उन्होंने पुरानी यादों को ताजा किया और परिसर का भ्रमण किया। इस दौरान वे स्कूल के पूर्व छात्र और परमवीर चक्र विजेता 2/लेफ्टिनेंट अरुण खेतरपाल की स्मृति में बनी प्रतिमा के पास भी पहुंचे। उल्लेखनीय है। कि द लॉरेंस स्कूल सनावर का 179वां संस्थापक दिवस समारोह 3 से 5 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, अभिभावक और देश-विदेश से आए पूर्व छात्र शामिल हो रहे हैं। समारोह के अंतिम दिन 5 अक्टूबर को संस्थापक दिवस की विशेष सभा और स्कूल ध्वज की ट्रूपिंग का आयोजन होगा, जिसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन मुख्य अतिथि होंगे। सनावर की स्थापना 15 अप्रैल 1847 को सर हेनरी लॉरेंस और लेडी ऑनोरिया लॉरेंस ने की थी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें