कैथल में फ्रांसवाला रोड पर बाइक में तेल डलवाने गए 19 वर्षीय युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया।

कैथल : फ्रांसवाला रोड पर बाइक में तेल डलवाने गए 19 वर्षीय युवक पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के शरीर पर एक के बाद एक लगातार तीन बर्फ तोड़ने वाले सुए मारे। 


इनमें ऐ एक सुआ पेट पर, एक बाजू पर और एक कमर पर लगा।  जैसे ही घायल युवक ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पर कॉल करके दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को कैथल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घायल युवक पीयूष के पिता प्रताप गेट निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा दोपहर बाद फ्रांसवाला रोड पर बाइक में तेल डलवाने गया था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और पीयूष पर हमला कर दिया। हमले में उसे तीन सुए लगे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पिता ने बताया कि करीब एक साल पहले भी उनके बेटे के साथ मारपीट की गई थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना प्रभारी सतपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर जल्द आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Comments