दिल्ली मेट्रो सेवाओं में रविवार को होगी समय से पहले शुरुआत

नई दिल्ली: ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राजधानी में यातायात प्रतिबंधों को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

DMRC के अनुसार, रविवार, 13 सितंबर 2026 को दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू होंगी। यह व्यवस्था परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों और आम यात्रियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

DMRC ने छात्रों और यात्रियों से अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की है।

Comments