हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में 11 सितंबर को राज्य सचिवालय में मंत्रिमंडल बैठक होगी। बैठक सुबह 11 बजे के बाद प्रस्तावित है। सरकार की इस बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में सरकारी विभागों में खाली चल रहे पदों से संबंधित मामलों पर भी चर्चा हो सकती है। विभिन्न विभागों में कर्मचारियों की कमी को देखते हुए रिक्त पदों को भरने से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष आ सकते हैं।

Comments
Post a Comment