हैरानी की बात यह रही कि सिर में गोली लगने के बावजूद ASI जसवंत सिंह ने हिम्मत नहीं हारी और खुद मोटरसाइकिल चलाकर थाना अजनाला पहुंच गए। थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया।
जानकारी के अनुसार, फायरिंग की यह घटना थाना राजासांसी क्षेत्र में हुई। ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मोटरसाइकिल से अजनाला की ओर जा रहे थे। भल्ला पिंड के पास अज्ञात व्यक्ति ने उन पर फायरिंग कर दी।
मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है और फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है।
फिलहाल घायल ASI जसवंत सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
Comments
Post a Comment