जयसिंहपुर : जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 8 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठी नेहा वर्मा ने वीरवार को अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। मौके पर प्रदेश सरकार में मंत्री यादविंदर गोमा पहुंचे और उन्होंने अनशन समाप्त करवाया।
जानकारी के अनुसार नेहा वर्मा क्षेत्र में पुल न होने से लोगों को हो रही परेशानी को लेकर लगातार 8 दिन से भूख हड़ताल पर थीं। ग्रामीणों का कहना था कि पुल न होने से बरसात में एम्बुलेंस और जरूरी सेवाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पातीं। वहीं टम्बर पंचायत में पंचायत भवन नहीं होने से भी लोग परेशान होते हैं।
वीरवार को मंत्री यादविंदर गोमा खुद धरना स्थल पर पहुंचे और नेहा वर्मा से बातचीत की। बातचीत के बाद दो बड़ी घोषणाएं की गईं -
1. अगले बरसात से पहले लोहे का एम्बुलेंस रोड़ पुल बनाया जाएगा। पुल निर्माण के लिए 6 लाख रुपये की राशि तुरंत जारी कर दी गई है।
मंत्री के आश्वासन के बाद नेहा वर्मा ने जूस पीकर अपनी 8 दिन की भूख हड़ताल समाप्त की।
इस मौके पर मंत्री गोमा ने कहा, "जन समस्याओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, समाधान ही सच्ची राजनीति है। जनता की हर समस्या का समाधान करना ही हमारी प्राथमिकता है।"
स्थानीय लोगों ने मंत्री और प्रशासन का आभार जताया है।
Comments
Post a Comment