पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमीश वर्मा के साथ रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हरमन बराड़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी बात खुलकर रखी है। हरमन ने पोस्ट में अपने रिश्ते को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने किसी का घर नहीं उजाड़ा है।
हरमन बराड़ ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति को उन्होंने चुना, वह कानूनी तौर पर पहले ही अलग हो चुका था। उन्होंने कहा कि उनका रिश्ता किसी से छिपा हुआ नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह से खुला और सार्वजनिक रहा।अपनी पोस्ट में हरमन ने लिखा, “मैंने किसी का घर नहीं उजाड़ा।” उन्होंने आगे कहा कि जिस व्यक्ति के साथ उन्होंने रिश्ता चुना, वह पहले से ही कानूनी रूप से अलग हो चुका था।
हरमन ने यह भी दावा किया कि उनका रिश्ता हमेशा सार्वजनिक रहा और इसे छिपाने की कोई कोशिश नहीं की गई। उनकी इस पोस्ट को परमीश वर्मा के साथ उनके कथित रिश्ते को लेकर चल रही सोशल मीडिया चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है।
वहीं, हरमन ने ट्रोल पेजों और मीम बनाने वालों को भी चेतावनी दी है। उन्होंने संकेत दिया कि अगर उनके बारे में गलत या भ्रामक बातें फैलाई गईं, तो वह इसका जवाब देने से पीछे नहीं हटेंगी।
हरमन की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर परमीश वर्मा और उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें