गाला डिनर की खास प्रस्तुतियों में ‘नवरस- द यूनिवर्स ऑफ शेयर्ड इमोशंस’ ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए BRICS देशों की साझा भावनाओं और विविध परंपराओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में कलाकार एक साथ प्रस्तुति देते नजर आ रहे हैं।
कार्यक्रम की झलक साझा करते हुए सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘नवरस’ के माध्यम से भारत ने BRICS देशों की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं का खूबसूरत संगम पेश किया। उन्होंने इसे भारत की सॉफ्ट पावर, सांस्कृतिक विरासत और विविधता का शानदार प्रदर्शन बताया।
उन्होंने कहा कि इस प्रस्तुति ने अलग-अलग देशों की भावनाओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश दिया कि संस्कृति और कला सीमाओं से परे इंसानियत को जोड़ने का काम करती हैं।
गाला डिनर के दौरान मंच पर बड़ी संख्या में कलाकारों ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य मंच सज्जा ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।
सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी ने इस सांस्कृतिक आयोजन को भारत की समृद्ध विरासत और वैश्विक मंच पर उसकी बढ़ती सांस्कृतिक शक्ति की शानदार मिसाल बताया।
Comments
Post a Comment