ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाकिस्तानी हिंदू-सिख श्रद्धालुओं का जत्था 11 सितंबर को भारत आएगा। तनावपूर्ण हालातों के बाद दोनों मुल्कों की सरकारों द्वारा की गई सकारात्मक पहल के तहत श्रद्धालुओं की आवाजाही फिर से शुरू हो रही है। पाकिस्तान सरकार की ओर से 104 हिंदू-सिख श्रद्धालुओं के जत्थे को 30 दिन का वीजा जारी किया गया है। यह जत्था श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर 11 सितंबर को दुबई के रास्ते नई दिल्ली पहुंचेगा। पाकिस्तान सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरबत सिंह की अगुवाई में आ रहा यह जत्था दिल्ली से ऋषिकेश और श्री हेमकुंड साहिब के दर्शन करेगा।
Comments
Post a Comment