पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को मिले 9 नए अतिरिक्त जज, केंद्र सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में 9 नए अतिरिक्त (एडिशनल) जजों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार के कानून एवं न्याय मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।


नोटिफिकेशन के मुताबिक, सभी नवनियुक्त जज पदभार संभालने की तारीख से दो वर्ष की अवधि के लिए पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में सेवाएं देंगे।

नियुक्त किए गए नए अतिरिक्त जज

  • मोनिका छिब्बर शर्मा


  • हरमीत सिंह दियोल

  • प्रविंदर सिंह चौहान

  • राजेश गौड़

  • पूजा चोपड़ा

  • सुनीश बिंदलिश

  • मिंदरजीत यादव

  • दिव्या शर्मा

  • रविंदर मलिक

इन नियुक्तियों के बाद पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ेगी। माना जा रहा है कि इससे अदालत में लंबित मामलों की सुनवाई और निपटारे की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Comments