आईफोन की जिद ने एक परिवार को कैसे खत्म कर दिया..

19 वर्षीय कुणाल चांदगुडे ने iPhone खरीदने की ज़िद में ऐसी बेवकूफी कर दी कि एक झटके में मां, बाप और बेटे तीनों की ज़िंदगियां खत्म हो गईं. छत्रपति संभाजीनगर,औरंगाबाद,महाराष्ट्र के रहने वाले कुणाल चांदगुडे ने iPhone के लिए अपने पिता मुरलीधर से लड़ाई कर ली. पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे फोन दिलाने में असमर्थ थे. नाराज होकर बेटा सुबह खदान के किनारे पहाड़ी पर जाकर कूदने की धमकी देने लगा. लगभग 3 घंटे तक पुलिस,फायर ब्रिगेड और गांव वालों के साथ मिलकर माता-पिता उसे समझाते रहे. दोपहर लगभग 1 बजे जब पिता मुरलीधर उसे पकड़कर बचाने के लिए आगे बढ़े, तो बेटे ने छलांग लगा दी. पिता का संतुलन बिगड़ने से वे भी नीचे गिर गए. पति और बेटे को नीचे गिरते देख स्तब्ध और दुखी मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई.

एक पल के आवेश और गलत फैसले के कारण पूरे परिवार के खत्म हो जाने का बेहद दर्दनाक उदाहरण है.....
 

Comments