शराब बेचने का पता नहीं बताने पर हुए विवाद में युवक की चाकू से गोदकर हत्या,,बचाव में आए तीन लोग भी घायल,गुस्सा आये लोगों ने पुलिस की गाडियो में की तोड़ डाली

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी 11 ब्लॉक इलाके में बुधवार देर रात शराब बेचने का ठिकाना नहीं बताने को लेकर हुए विवाद में 25 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई,,हमलावरों ने युवक को बचाने के लिए आगे आए दो अन्य लोगों पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया,,वारदात के बाद 2 आरोपियों को पड़ लिया ओर बाकी फरार हो गए,,घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है,,




मृतक की पहचान कल्याणपुरी निवासी जय सिंह के रूप में हुई है,,जय सिंह बिल्डिंग निर्माण कार्य में सरिया लगाने का काम करता था,,13 दिन पहले उसकी पत्नी ने लड़के को जन्म दिया था,,बुधवार रात वह कल्याणपुरी में ही अपने ससुराल आया था जहां बच्चा होने का जश्न मनाया जा रहा था,,

रात तकरीबन 12:00 बजे शोर की आवाज सुनकर वह सड़क पर गया उसके साथ उसके ससुर और चाचा ससुर भी गए,,वहां पर कुछ लोग जिसमें किन्नर भी शामिल थे सोनू नाम के युवक के साथ इसलिए मारपीट कर रहे थे कि उसने शराब बिकने के ठिकाना उन्हें नहीं बताया,,


इस दौरान हमलावरों को लगा जयसिंह सोनू के समर्थन में पहुंचा है,,इसके बाद हमलावरों ने जय सिंह पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव में आरोपियों ने उसके ससुर और चाचा ससुर को भी चाकू मार कर घायल कर दिया. वारदात के बाद कुछ आरोपी वहां से भाग गए,,


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी,,,जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया,,



अस्पताल में डॉक्टरों ने जय सिंह को मृत घोषित कर दिया,,वहीं, चाकू के हमले में घायल बिट्टू और उसके भाई का उपचार किया गया,,इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई,,

सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे,, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,,फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है,,पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है,,


घटना के बाद इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है,,,पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

Comments