ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शीतला माता महोत्सव में देवी मां के समक्ष माथा टेक आर्शीवाद लिया

अम्बाला, 16 अगस्त --- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज दोपहर 12 क्रास रोड पर 62वें शीतला माता (करूमारियम्मन) सालाना मेला महोत्सव में हिस्सा लेते हुए देवी मां के समक्ष माथा टेका और शोभायात्रा की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों को अपने स्वैच्छिक कोष से एक लाख रुपए देने की घोषणा की।


ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने श्रद्धालुओं को मेला आयोजन के लिए शुभकामनाएं भी दी। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे ऊर्जा मंत्री अनिल विज का श्रद्धालुओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सलाना महोत्सव के तहत श्रद्धालुओं द्वारा कलश पूजा, कथा एवं पालकी यात्रा, शोभा यात्रा और अभिष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आज शोभा यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे जिन्होंने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का ढोल नगाड़ों की थाप पर स्वागत किया। ऊर्जा मंत्री अनिल द्वारा एक लाख रुपए देने की घोषणा करते ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाते हुए मंत्री अनिल विज का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नगर परिषद अम्बाला सदर के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा नेता सुनील नदारिया, आशीष सभ्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Comments