डिफेंस कॉलोनी में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

अम्बाला, 16 अगस्त - डिफेंस कॉलोनी स्थित पंचायती बाग में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव में 700–800 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में श्री अतुल महेंद्रू एवं श्रीमती भारती महेंद्रू मुख्य अतिथि तथा श्री विकास बहगल अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।



कार्यक्रम का आयोजन रेनू भामर, आशा राणा, इंदु डांगी, डॉ. भावना, कविता शर्मा, सतविंदर कौर एवं अन्य सखियों के सहयोग से किया गया। हरियाणवी लोक-संस्कृति, नृत्य, संगीत, झूले और मनोरंजक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि अतुल महेंद्रू ने महिलाओं एवं बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तीज की शुभकामनाएं दीं। अतिथि विकास बहगल ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में नारी शक्ति, संस्कृति और सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला। आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 

Comments