मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस सरकार पर विपक्ष का हमला, पांच लाख नौकरियों के वादे पर घेरा

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज होते ही सदन के बाहर विपक्ष ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। विपक्ष ने कांग्रेस सरकार को उसके चुनावी वादों की याद दिलाते हुए पांच लाख सरकारी नौकरियां देने के वादे को लेकर निशाना साधा।
विपक्ष ने कहा कि सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने प्रदेश के युवाओं को हर वर्ष एक लाख नौकरियां देने और पांच वर्षों में कुल पांच लाख रोजगार उपलब्ध करवाने की गारंटी दी थी, लेकिन सरकार अपने इस वादे को पूरा करने में नाकाम रही है। विपक्ष का आरोप है कि कांग्रेस सरकार अन्य चुनावी गारंटियों को पूरा करने में भी विफल रही है।
सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी विधायकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार से युवाओं को किए गए रोजगार के वादे को पूरा करने की मांग उठाई। विपक्ष ने कहा कि प्रदेश के बेरोजगार युवा सरकार से जवाब मांग रहे हैं और सरकार को अपने चुनावी वादों का हिसाब देना चाहिए।

Comments